Advertisement

एकम (प्रतिपदा) कब है इस महीने में – Ekam Kab Hai 2024


Ekam Kab Hai 2024 (Pratipada 2024): हिन्दू कलैंडर के अनुसार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के पहले तिथि को प्रतिपदा या एकम कहते हैं। एक चंद्र मास में दो और साल में 24 प्रतिपदा तिथि होती है। तो आइये जानते है साल 2024 में प्रतिपदा तिथि यानी एकम तिथि कब है (Ekam Tithi Kab Hai)


एकम कब है 2024 | Ekam Kab Hai 2024

एकम कब है इस महीने में

साल 2024 जनवरी से दिसंबर तक की प्रथमा तिथि की सूची नीचे टेबल में दी गई है। चलिए देखते है हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस महीने में एकम तिथि कब है

दिनांकपक्षदिन
12 जनवरी 2024शुक्ल पक्षशुक्रवार
26 जनवरी 2024कृष्ण पक्षशुक्रवार
10 फरवरी 2024शुक्ल पक्षशनिवार
25 फरवरी 2024कृष्ण पक्षरविवार
11 मार्च 2024शुक्ल पक्षसोमवार
26 मार्च 2024कृष्ण पक्षमंगलवार
9 अप्रैल 2024शुक्ल पक्षमंगलवार
24 अप्रैल 2024कृष्ण पक्षबुधवार
25 अप्रैल 2024कृष्ण पक्षगुरुवार
9 मई 2024
(एकम व द्वितीया)
शुक्ल पक्षगुरुवार
24 मई 2024कृष्ण पक्षशुक्रवार
7 जून 2024शुक्ल पक्षशुक्रवार
22 जून 2024
(एकम व पूर्णिमा)
कृष्ण पक्षशनिवार
6 जुलाई 2024शुक्ल पक्षशनिवार
22 जुलाई 2024कृष्ण पक्षसोमवार
5 अगस्त 2024शुक्ल पक्षसोमवार
20 अगस्त 2024कृष्ण पक्षमंगलवार
4 सितंबर 2024शुक्ल पक्षबुधवार
18 सितंबर 2024
(एकम व पूर्णिमा)
कृष्ण पक्षबुधवार
3 अक्टूबर 2024शुक्ल पक्षगुरुवार
18 अक्टूबर 2024कृष्ण पक्षशुक्रवार
2 नवंबर 2024शुक्ल पक्षशनिवार
16 नवंबर 2024कृष्ण पक्षशनिवार
2 दिसंबर 2024शुक्ल पक्षसोमवार
16 दिसंबर 2024कृष्ण पक्षसोमवार
31 दिसंबर 2024शुक्ल पक्षमंगलवार
Ekam Tithi 2024 | प्रथमा दिवस | Pratipada Tithi

एकम तिथि का महत्व

प्रतिपदा (एकम तिथि या प्रथमा) के देव अग्नि देव है।

  • प्रतिपदा (प्रथमा) को आनंद देने वाली कहा गया है।
  • इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार में से पहला मत्स्य अवतार लेकर प्रलयकाल में अथाह जलराशि में से मनु की नौका को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।
  • पौराणिक मान्यता के मुताबिक, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू हुई थी।
  • रविवार और मंगलवार के दिन प्रतिपदा होने पर मृत्युदा होती है, लेकिन शुक्रवार को प्रतिपदा सिद्धिदा हो जाती है।
  • कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा की एक कला को तिथि कहते हैं। इनकी गणना शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (पहली तिथि) से होकर अमावस्या (30वीं तिथि) तक होती है।
  • नंदा तिथि- प्रतिपदा, षष्ठी और एकादशी नंदा तिथि कहलाती हैं। इन तिथियों में व्यापार-व्यवसाय प्रारंभ किया जा सकता है। भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए यही तिथियां सर्वश्रेष्ठ मानी गई हैं।

एकम तिथि पर्व

प्रतिपदा (प्रथमा) तिथि के दौरान विभिन्न पूजा-पाठ और पर्व मनाए जाते हैं। वर्ष भर के दौरान कुछ ऎसे त्यौहार और उत्सव आते हैं जो प्रतिपदा यानि एकम तिथि के अवसर पर आयोजित होते हैं –

  • हिंदू नववर्ष

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि (प्रतिपदा) से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।

  • गोवर्धन पूजा | अन्नकूट पर्व

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा अथवा अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। दीपावली के बाद यानी दूसरे दिन गोवर्धन (अन्नकूट) और गो पूजा का खास महत्व होता है।

  • नवरात्रि

चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा पर नवरात्रि की शुरुवात होती है।

हिंदू पंचांग की अन्य तिथियाँ

हिंदू कैलेंडर में भी महीने (मास) में 30 तिथियां होती हैं और एक चंद्र मास में दो पक्ष होते हैं – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष और प्रत्येक पक्ष में 15-15 तिथियां होती है। दोनों पक्षों में 14 तिथियां समान होती है लेकिन कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि अमावस्या और शुक्ल पक्ष की 15वीं तिथि पूर्णिमा कही जाती है।

हिंदू पंचांग की तिथियाँ है–

  1. प्रतिपदा (पड़वा, एकम) – चंद्र मास की पहली तिथि
  2. द्वितीया (दूज) – चंद्र मास की दूसरी तिथि
  3. तृतीया (तीज) – चंद्र मास की तीसरी तिथि
  4. चतुर्थी (चौथ) – चंद्र मास की चौथी तिथि
  5. पंचमी (पंचमी) – चंद्र मास की पांचवी तिथि
  6. षष्ठी (छठ) – चंद्र मास की छठी तिथि
  7. सप्तमी (सातम) – चंद्र मास की सातवीं तिथि
  8. अष्टमी (आठम) - चंद्र मास की आठवीं तिथि
  9. नवमी (नौमी) – चंद्र मास की नवमी तिथि
  10. दशमी (दसम) – चंद्र मास की दशमी तिथि
  11. एकादशी (ग्यारस) – चंद्र मास की ग्यारवीं तिथि
  12. द्वादशी (बारस) – चंद्र मास की बाहरवीं तिथि
  13. त्रयोदशी (तेरस) – चंद्र मास की तेहरवीं तिथि
  14. चतुर्दशी (चौदस) – चंद्र मास की चौहदवीं तिथि
  15. पूर्णिमा (पूरनमासी, पूर्णमासी) – शुक्ल पक्ष की 15वीं तिथि
  16. अमावस्या (अमावस) – कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि

FAQs – एकम (प्रतिपदा) कब है | Ekam Kab Hai

1. जनवरी में प्रतिपदा तिथि कब है?

2024 जनवरी महीने में 12 तारीख को शुक्ल पक्ष की और 26 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

2. फरवरी में प्रतिपदा तिथि कब है?

फरवरी महीने में 10 तारीख को शुक्ल पक्ष की और 25 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

3. मार्च में प्रतिपदा तिथि कब है?

मार्च महीने में 11 तारीख को शुक्ल पक्ष और 26 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

4. अप्रैल में प्रतिपदा तिथि कब है?

अप्रैल महीने में 9 तारीख को शुक्ल पक्ष और 24 व 25 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

5. मई में प्रतिपदा तिथि कब है?

2024 मई महीने में 9 तारीख को शुक्ल पक्ष और 24 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

6. जून में प्रतिपदा तिथि कब है?

जून महीने में 7 तारीख को शुक्ल पक्ष और 22 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

7. जुलाई में प्रतिपदा तिथि कब है?

जुलाई महीने में 6 तारीख को शुक्ल पक्ष और 22 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

8. अगस्त में प्रतिपदा तिथि कब है?

अगस्त महीने में 5 तारीख को शुक्ल पक्ष और 20 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

9. सितम्बर में प्रतिपदा तिथि कब है?

सितम्बर महीने में 4 तारीख को शुक्ल पक्ष और 18 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

10. अक्टूबर में प्रतिपदा तिथि कब है?

अक्टूबर महीने में 3 तारीख को शुक्ल पक्ष और 18 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

11. नवंबर में प्रतिपदा तिथि कब है?

नवंबर महीने में 2 तारीख को शुक्ल पक्ष और 16 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

12. दिसंबर में प्रतिपदा तिथि कब है?

दिसंबर महीने में 2 व 31 तारीख को शुक्ल पक्ष और 16 तारीख को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।


Also Read:

Leave a Comment