Advertisement

मसानजोर डैम – Massanjore Dam on Mayurakshi River Jharkhand

Masanjore Dam – मसानजोर डैम झारखंड के दुमका जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण बांध है, जो मयूराक्षी नदी पर बना हुआ है। इसे “पियरसन डैम” के नाम से भी जाना जाता है और यह जल संरक्षण, सिंचाई और जल विद्युत उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है।

इसका निर्माण 1956 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किया गया था, लेकिन यह झारखंड में स्थित है। यह बांध झारखंड और पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए सिंचाई और जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है, साथ ही यह क्षेत्रीय बाढ़ नियंत्रण में भी सहायक है।

मयूराक्षी नदी (Mayurakshi River) झारखंड और पश्चिम बंगाल की प्रमुख नदी है और लगभग 250 किमी (160 मील) लंबी है। देवघर शहर से लगभग 16 किलोमीटर (10 मील) दूर  त्रिकूट पहाड़ियों में नदी का स्रोत है । मयूराक्षी नदी देवघर, झारखंड और फिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर हुगली नदी में बहती है।

मयूराक्षी नदी पर बना मसानजोर डैम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। हरे-भरे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और पिकनिक मनाने वालों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।

मयूरक्ष्नी नदी देवघर, झारखंड | Mayurakshi River Jharkhand
मयूरक्ष्नी नदी देवघर, झारखंड

मसानजोर डैम – मयूराक्षी जलाशय परियोजना

मयूराक्षी जलाशय परियोजना (Mayurakshi Reservoir Project) 1951 में मयूराक्षी नदी पर एक बांध बनाने के लिए शुरू की गई थी जो 1956 में कमीशन किया गया। इस बांध को मसानजोर डैम (Massanjore Dam) नाम से जाना जाता है।

मयूराक्षी नदी बांध मुख्य रूप से झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास के जिलों के लिए सिंचाई और जल विद्युत उत्पादन के लिए बनाया गया था।

मयूराक्षी बांध परियोजना झारखंड राज्य के दुमका जिले के पास मसानजोर गांव में स्थित है । यह छोटा सा गांव दुमका से करीब 31 किमी दक्षिण में है। इसी गांव के नाम पे मसानजोर बांध नाम रखा गया।

मसानजोर बांध (Massanjore Dam) कनाडा की सहायता से बनाया गया था, इसलिए इसे कनाडा बांध भी कहा जाता है । इसका औपचारिक उद्घाटन 1955 में कनाडा के विदेश मंत्री लेस्टर बी. पियर्सन द्वारा किया गया था। इसलिए बांध को पियर्सन बांध के नाम से भी जाना जाता है ।

मसनजोर डैम दुमका 16650 एकड़ में फैला है, इसकी ऊंचाई 155 फीट और लंबाई 2170 फीट है, इसमें कुल 30 द्वार हैं।

मसानजोर डैम |  Massanjore dam
Mayurakshi River | Masanjor Dam

मसनजोर बांध पार्क – Massanjore Dam Park

मसानजोर बांध मूल रूप से एक जलविद्युत ऊर्जा (Hydroelectric Power) उत्पादन केंद्र है लेकिन समय के साथ, यह पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय केंद्र बन गया है।

बांध पहाड़ियों और जंगलों से घिरा है, जो सैर के लिए एक आदर्श स्थान है। मसानजोर डैम के आसपास हरी-भरी पहाड़ियां और जंगल हैं और बांध के पास एक पार्क है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यह बांध स्थानीय लोगों और आसपास के शहरों के लोगों के लिए सबसे अच्छा पिकनिक स्थल है। इस बांध से सूर्यास्त देखना बहुत ही सुखद अनुभव होता है।

कैसे पहुंचें मसानजोर डैम – How to Reach Massanjore Dam

इस बांध तक पहुंचना बहुत आसान है, आप यहां अपनी कार या कैब / टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं।यह दुमका से लगभग 31 किलोमीटर और देवघर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

सड़क मार्ग से, मसनजोर वक्रेश्वर (59 किमी), सैंथिया (50 किमी), तारापीठ (70 किमी), रामपुरहाट (62 किमी) और देवघर (98 किमी) से जुड़ा हुआ है।

निकटतम बस्ट स्टैंड: 

  • दुमका बस स्टैंड- 13 किमी (लगभग)

निकटतम रेलवे स्टेशन:

  • दुमका रेलवे स्टेशन- 21 किमी
  • रामपुर हाट- 48.5 किमी

निकटतम हवाई अड्डा:

  • बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची – 300 किमी
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा कोलकाता- 300 किमी
  • लोक नायक हवाई अड्डा पटना – 355 किमी
  • देवघर हवाई अड्डा – 108 किमी

मसानजोर डैम में कहाँ ठहरें | Hotels Near Massanjore Dam

मयूराक्षी भवन बंगला और निरीक्षण बंगला उत्कृष्ट और आरामदायक आवास है। आप अपने ठहरने के लिए मसानजोर डैम रिज़ॉर्ट (Massanjore Dam Resort) या मसानजोर डैम गेस्ट हाउस (Massanjore Dam Guest House) भी चुन सकते हैं । मयूराक्षी रिज़ॉर्ट भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आप अपनी यात्रा और यात्रा मार्ग के अनुसार दुमका या देवघर में सबसे अच्छे होटल भी चुन सकते हैं ।


FAQs – Massanjore Dam | Mayurakshi River

Q1. दुमका से मसानजोर डैम की दूरी कितनी है?

दुमका से मसानजोर डैम की दूरी लगभग 31 किलोमीटर है।

Q2. देवघर से मसानजोर डैम की दूरी कितनी है?

देवघर से मसानजोर डैम की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है।

Q3. मयूराक्षी परियोजना कहाँ है?

मयूराक्षी परियोजना या मयूराक्षी जलाशय परियोजना झारखंड राज्य के दुमका जिले के मसानजोर में स्थित है।

Q4. मसानजोर बांध को कनाडा बांध क्यों कहा जाता है?

मसानजोर बांध कनाडा की सहायता से बनाया है इसलिए इसे कनाडा बांध के नाम से भी जाना जाता है 


यह भी पढ़ें: 

Leave a Comment