Panchami Kab Hai 2025: हिन्दू कलैंडर के अनुसार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन को पंचमी कहते हैं। एक चंद्र मास में दो और साल में 24 Panchami तिथि होती है। तो आइये जानते है साल 2025 में पंचमी तिथि कब है –
पंचमी कब है इस महीने में – Panchami Kab Hai 2025
साल 2025 के जनवरी से दिसंबर तक की पंचमी तिथि की सूची नीचे दी गई है। चलिए देखते है हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस महीने में पंचमी कब की है –
दिनांक | पक्ष | दिन |
---|---|---|
04 जनवरी 2025 | शुक्ल पक्ष | शनिवार |
18 जनवरी 2025 | कृष्ण पक्ष | शनिवार |
19 जनवरी 2025 | कृष्ण पक्ष | रविवार |
02 फरवरी 2025 (चतुर्थी / पंचमी) | शुक्ल पक्ष (बसंत पंचमी) | रविवार |
17 फरवरी 2025 | कृष्ण पक्ष | सोमवार |
04 मार्च 2025 | शुक्ल पक्ष | मंगलवार |
19 मार्च 2025 | कृष्ण पक्ष (रंग पंचमी) | बुधवार |
02 अप्रैल 2025 | शुक्ल पक्ष | बुधवार |
18 अप्रैल 2025 | कृष्ण पक्ष | शुक्रवार |
02 मई 2025 | शुक्ल पक्ष | शुक्रवार |
17 मई 2025 | कृष्ण पक्ष | शनिवार |
18 मई 2025 | कृष्ण पक्ष | रविवार |
16 जून 2025 | कृष्ण पक्ष | सोमवार |
30 जून 2025 | शुक्ल पक्ष | सोमवार |
15 जुलाई 2025 | कृष्ण पक्ष | मंगलवार |
29 जुलाई 2025 | शुक्ल पक्ष (नाग पंचमी) | मंगलवार |
13 अगस्त 2025 (चतुर्थी / पंचमी) | कृष्ण पक्ष | बुधवार |
28 अगस्त 2025 | शुक्ल पक्ष | गुरुवार |
12 सितंबर 2025 | कृष्ण पक्ष | शुक्रवार |
27 सितंबर 2025 | शुक्ल पक्ष | शनिवार |
11 अक्टूबर 2025 | कृष्ण पक्ष | शनिवार |
26 अक्टूबर 2025 | शुक्ल पक्ष | रविवार |
09 नवंबर 2025 | कृष्ण पक्ष | रविवार |
25 नवंबर 2025 | शुक्ल पक्ष (विवाह पंचमी) | मंगलवार |
09 दिसंबर 2025 | कृष्ण पक्ष | मंगलवार |
25 दिसंबर 2025 | शुक्ल पक्ष | गुरुवार |
पंचमी तिथि का महत्व
पंचमी के देवता नागराज है। इस तिथि में नागदेवता की पूजा करने से महिलाओं को पुत्र की प्राप्ति होती है। यह तिथि लक्ष्मीप्रदा तिथि हैं।
कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि में में यात्रा, विवाह, संगीत, विद्या व शिल्प आदि कार्य करना लाभप्रद रहता है। वैसे तो पंचमी तिथि सभी प्रवृतियों के लिए उपयुक्त मानी गई है लेकिन इस तिथि में किसी को ऋण देना वर्जित माना गया है और शुक्ल पक्ष की पंचमी में आप शुभ कार्य नहीं कर सकते हैं।
पंचमी तिथि पर्व
पंचमी तिथि के दौरान विभिन्न पूजा-पाठ और त्यौहार मनाए जाते हैं। ऎसे त्यौहार और उत्सव जो पंचमी तिथि के अवसर पर आयोजित होते हैं –
- बसंत पंचमी | Basant Panchami
02 फरवरी 2025 – माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी कहा जाता है। इस दिन बुद्धि की देवी मां सरस्वती का प्रादुर्भाव हुआ था। इसलिए इस दिन मां सरस्वती के पूजन का विधान है। गृह प्रवेश से लेकर नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी इस तिथि को शुभ माना जाता है।
- रंग पंचमी | Rang Panchami
19 मार्च 2025 – फाल्गुन माह में होली के बाद आने वाली पंचमी तिथि को रंग पंचमी के रुप में मनाने की परंपरा रही है. इस समय पर्व विशेष पकवान बनाए जाते हैं. साथ ही इस समय के दौरान में रंगों से खेला जाता है.
- लक्ष्मी पंचमी | Lakshmi Panchami
02 अप्रैल 2025 – चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी कहते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस तिथि को व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य से भरापूरा रहता है।
- नाग पंचमी | Nag Panchami
29 जुलाई 2025 – श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से कुंडली में स्थित कालसर्प दोष समाप्त हो जाता है।
- विवाह पंचमी | Vivah Panchami
25 नवंबर 2025 – मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी का पर्व मनाते हैं। इस तिथि में भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस पावन दिन सभी को राम-सीता की आराधना करते हुए अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए प्रभु से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
FAQ- पंचमी कब है – Panchami Kab Hai
शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की जानकारी ऊपर टेबल में दी गई है।
इस साल की सभी कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि की लिस्ट ऊपर टेबल में दी गई है।
इस साल रंग पंचमी बुधवार, 19 मार्च 2025 को है।
Also Read: